सच्चे व्यक्ति पर बहुत आशिर्वाद होते हैं, परन्तु जो धनी होने मे उतावली करता है वह निर्दोष नहीं ठहरता।
यह बात बिलकुल ही सही है, क्योंकि मनुष्य न जाने कितनी कल्पनाओं को अपने अन्दर जन्म देता आया है, वह धनी होने के लिये बहुत बार गलत रास्ते का भी चुनाव कर लेता है वो रास्ता उसे अन्धकार मे ले जाता है संसार मे लोगों ने अपनी जरुरतों को बहुत ही बडा लिया है, सबको कार चाहिए, सबको बडा घर चाहिए, सबको खूब सारी शोपिंग चाहिए, बडे बडे सपने सबके पास होते हैं, पर बाइबिल कहती है यहोवा मनों को जानता है, और जब तक स्वर्ग से न दिया जाए तब तक पृथ्वी पर कुछ नहीं मिलता पर सब लोग सब कुछ पाने की लालसा मे रहते हैं जो घातक भी होता है, कोई बडा बनने के लिए लूटमार करता है 
इसका अन्त बहुत दुखद है जो नही होना चाहिए सन्तुष्टि होनी चाहिए जो परमेश्वर ने दिया उसका धन्यवाद करना चाहिए जो नही है उसका अफसोस न करते हुए प्रार्थना करनी चाहिए क्योंकि सच्चे मन से की गई प्रार्थना कभी खाली नहीं जाती प्रभु सबको सन्तुषटी दे यही मेरी प्रार्थना है।
आमीन
प्रभु आपको आशीष दे
रैव्ह राजेश गिरधर
Share.
Leave A Reply