PRAISE THE LORD
🙏Good Morning 🙏
👉विषय:- परेशानियों को देख कर घबराए नही।💐
👉लूका 8:23-24
पर जब नाव चल रही थी, तो वह सो गया: और झील पर आन्धी आई, और नाव पानी से भरने लगी और वे जोखिम में थे।
तब उन्होंने पास आकर उसे जगाया, और कहा; हे स्वामी! स्वामी! हम नाश हुए जाते हैं: तब उस ने उठकर आन्धी को और पानी की लहरों को डांटा और वे थम गए, और चैन हो गया।
परमेश्वर का वचन यहाँ पर इस वचन में हमें बहुत सी बातों को सिखाता है।
जब यीशु के चेले नाव में सफर कर रहे होते हैं तो वहाँ पर आँधी आने लगती है और नाव में भी पानी भरने लगता है। और वे लोग बहुत ही परेशानी में होते हैं।
उन्हें समझ नही आ रहा होता हैं कि क्या किया जाए।
मेरे प्रियो हमारे जीवन में भी ऐसी ही स्थिति हो सकती हैं। हम कई बार बहुत परेशान होते हैं।
और इतने ज्यादा परेशान होते हैं कि कोई समाधान नही सूझता हैं। और पागलो की तरह व्यवहार करने लगते हैं। कभी हम इसके लिए किसी से बात करते हैं तो कभी किसी से।
यीशु मसीह के चेले भी बहुत परेशान होते हैं और वे सब यीशु के पास जाते हैं जो कि सो रहे होते हैं उसी नाव में।
और यीशु से कहने लगते हैं कि हे स्वामी हम नाश हुए जाते हैं। यीशु मसीह उठते हैं और लहरों को डांटते है और वह शांत हो जाती हैं।
इसी तरह से हमारे जीवन मे भी यीशु हैं हम अकेले नहीं है। हम उस पर विश्वास करे और बिल्कुल भी घबराए नहीं।
वह हमें हर एक मुसीबत से निकालने की सामर्थ्य रखता है। और वह हमें कभी नहीं छोड़ेगा।
परमेश्वर आप सभी को आशीष करें।
सभी को जय मसीह की।
Amen 🙏
Hv a blessed day 🙌✝️

