अपने आप को परखो कि विश्वास मे हो की नहीं । अपने आप को जाँचों । 
यहाँ पर एक बहुत ही बडा सवाल बाइबिल हमसे पूछती है,अपने आप को परखो, जाँचो, आज बहुत से लोग जो मसीह के पीछे चलने का दावा तो करते हैं ।
पर उनका दावा परमेश्वर की अदालत मे खोखला पाया जाता है ; वो कहते तो हैं हम यीशु मसीह के हैं पर हकीकत मे वो यीशु मसीह के नहीं क्योंकि उनके काम उस तरह के नहीं होते जैसा बाइबिल कहती है ।
उन्होंने कब यीशु के पीछे चलना छोड दिया यह बात वो खुद नहीं जानते ; कब उनकी जिन्दगी मे यीशु की जगह किसी और ने ले ली उन्हें पता नहीं चलता कब वो अपने निशाने से भटक गए वो खुद नहीं जानते । कब उन्होंने यीशु मसीह को छोड किसी दूसरे के जैसा अपने को बना लिया इस बात कि उन्हें खबर ही नहीं रहती ; शैतान कब उनके बीच मे अलग से कोई बीज बोकर चला गया इस बात से वो बेखबर रहते हैं ।
उनकी सोच है वो यीशु मसीह के पीछे हैं पर वो हैं नहीं यह वो नहीं जानते कब यीशु मसीह से उन्होंने अपना हाथ छुडा लिया उन्हें पता ही नहीं चला क्योंकि हमारा मल्लयुद्ध माँस और लहू से नहीं आसमान मे छुपी हुई उन ताकतों और प्रधानों से है जिन्हें हमने देखा नहीं ? अपना दुश्मन लोगों को समझते और लडते तथा अपने आप को उस स्थान से हटा लेते जिस स्थान मे यीशु मसीह ने हमें रखा , हमारा रास्ता बदल गया पता ही नहीं चला ? यही कारण है जो बाइबिल कहती है अपने को जाँचों परखो, कहीं हमारी गाडी पटरी से उतर तो नहीं गई ।
जिस प्रकार दूसरे को जाँचते, उसी प्रकार अपने को भी जाँचो ; नहीं तो धोखा खा जाओगे ।
सोच के तो चल रहै यह स्वर्ग का रास्ता है मगर बढते नर्क के रास्ते की ओर हों सम्भलने का समय है सम्भलो ? नहीं तो आप खुद समझदार है
आमीन
प्रभु  आप सबको आशीष दे 
रैव्ह राजेश गिरधर
Share.
Leave A Reply