इसलिये जागते रहो और हर समय प्रार्थना करते रहो कि तुम इन सब आनेवाली घटनाओं से बचने और मनुष्य के पुत्र के सामने खडे होने के योग्य बनो ।
यह वचन एक चैतावनी है हर उस व्यक्ति के लिये जो अपनी ही अभिलाषाओं मे खोया हुआ जीवन जीता जा रहा परमेश्वर को भूलकर हर उस काम को महत्वपूर्ण मानता है जो उसे इस जीवन मे जीने के लिये चाहिए ।
परमेश्वर से अपने को बहुत दूर कर चुका है ।चैतावनी है उन मसीही लोगों के लिए भी जो अपने को कहते तो मसीह हैं पर वास्तव मे वो यीशु मसीह की शिक्षा को छोड चुके हैं और बहुत दूर निकल चुके हैं उन सब को यह वचन जगाने का काम करता है ।
क्योंकि लिखा है लूका 21 ; 34 – इसलिये सावधान रहो ऐसा न हो कि तुम्हारे मन खुमार, और मतवालेपन, और इस जीवन की चिन्ताओं से सुस्त हो जाएँ, और वह दिन तुम पर फन्दे के समान अचानक आ पडे।यीशु मसीह का आगमन बहुत निकट है जो आजकल हालात बने हुए हैं उनसे तो यही लगता है सम्भलो औरों को भी चैतावनी देकर सम्भलने मे मदद करो ।
आम 📖
प्रभु यीशु का अनुग्रह सब पर हो ।
रैव्ह राजेश गिरधर
Share.
Leave A Reply