तुम हमारे प्रभु यीशु मसीह का अनुग्रह जानते हो कि वह धनी होकर भी तुम्हारे लिये कंगाल बन गया, ताकि उसके कंगाल हो जाने से तुम धनी हो जाओ ।
यीशु मसीह हमारे ही पापों के कारण क्रूस पर मारा गया, गाढा गया, और तीसरे दिन मुरदों मे से जी उठा, यह सब जो हुआ वो उसने अपने लिए नहीं किया यह उसने मानव जाति को पाप से आजादी के लिए किया, ताकि मानव जाति उस शाप से आजाद हो जाए जो आदम ने परमेश्वर के विरोध मे किया था । आदम ने परमेश्वर की आज्ञा का उलंघन कर वो काम किया जो परमेश्वर ने उसे करने को मना किया था उस काम के करने से सारी मानव जाति पर पाप आ गया, इस पाप से छुटकारे के लिये एक बलिदान होना जरूरी था उसका बलिदान जो निर्दोष हो पूरी पृथ्वी पर, मगर कोई ऐसा परमेश्वर को नहीं मिला; तब परमेश्वर ने अपने ऐकलौते बैटे को कुरबान किया ताकि हम पापों से आजाद होकर अनंत जीवन को पाएँ।
उसके कोडे खाने से हमे पापों से क्षमा मिली, उसके लहू से हमें बिमारियों से छुटकारा मिला, वो सर्वशक्तिमान परमेश्वर का पुत्र होकर एक कंगाल कि तरह क्रूस पर लटक गया और हम को अमीर कर गया ; यह उसका एक महान बलिदान था जिसकी वजह से आज हम जो कुछ भी प्रार्थना मे माँगते वो पूरा होता है। हम अपने आप से पापों से नहीं छूट सकते थे उसने अपना बलिदान देकर शैतान से हमें वापस ले लिया और धर्मी भी ठहराया।
क्योंकि यीशु मसीह का लहू हमें धर्मी बनाता है, पापों से छुटकारा दिलाता है, बिमारियों से मुक्ति दिलाता है, धनी बनाता है।
तो आइये यीशु मसीह के बलिदान को व्यर्थ न जाने दें अपने पापों को मानकर उसके पास आएँ।
वो हमें शुद्ब करेगा । हमें हर वो काम को करने मे सामर्थ्य देगा
फिलीपियों 4 ; 13 – जो मुझे सामर्थ्य देता है उसमें मैं सब कुछ कर सकता हूँ।
आमीन
प्रभु आपको आशीष दे
रैव्ह राजेश गिरधर

