पिता परमेश्वर चाहते हैं कि हमारा जीवन हमेशा आशिषित रहे। हमारे जीवन में प्रभु की आशीष का होना बहुत ही महत्वपूर्ण है जब प्रभु यीशु मसीह स्वर्ग में उठाएं जाने वाले थे तो उससे पहले यीशु मसीह ने अपने चेलों को आशीष दी। यदि हमारे जीवन मे आशीष नही है मतलब हम अपने मन की कर रहे हैं, हम परमेश्वर की नही सुनते और उसके वचन में नही बने हैं।
आशीष क्या है ? :——-
1)= आशीष परमेश्वर के द्वारा मिला वो उपहार हैं जिससे हमारे कार्यो में सफलता प्राप्त होती हैं।
2)=हमारे जीवन मे आशीष होने का मतलब है कि हम निश्चिन्त है और परमेश्वर की उपस्थिति में हैं।
3)=परमेश्वर ने हमारे जीवन में अपने बल, सामर्थ और सहायता को दिया।
4)=बाइबल में परमेश्वर ने पहली बार आशीष दी।
5)=परमेश्वर की आशीषें शर्तो पर आधारित हैं। परमेश्वर के लोगो को चुनाव करना होता हैं कि वह या तो आज्ञाकारिता के द्वारा आशीष पाए या तो अनाज्ञाकारिता के द्वारा श्रापों को।
आमीन
परमेश्वर आपको आशीष करें।
रैव्ह राजेश गिरधर

