परमेश्वर समय समय पर बाइबिल मे अपने सेवकों के द्बारा लोगों को, वचन भेजता रहता है । जिसे सुनकर कुछ तो अपने को बदल लेते हैं, पर कुछ नहीं बदलते,जिसके परिणाम उन्हें स्वयं ही भुगतान पड़ता है। 
परमेश्वर सबको बदलने का भरपूर समय देता है, ताकि मनुष्य पाप से तोबा करके उसके राज्य मे वापस आ जाए ताकि नाश न हो और अनन्त जीवन पाए ; यह बात साफ है अगर कोई किसी के लिये गड्ढा खोदता हैं, तो परमेश्वर उस मनुष्य के खोदे हुए गड्ढे मे उसी को गिरने पर मजबूर कर देता है ।
अगर किसी ने पाप किया तो उसका भुगतान उसी को करना पडेगा ।आज लोग हर गलत, सीधे,उलटे, तरीके से धन जमा करते व सोचते हैं इसका आनन्द लेंगे पर वो ले नहीं पाते, बीमारियों मे घिर जाते उनके अपने उन्हें छोड जाते, जिनके लिए धन जमा किया वो ही उन्हें छोड जाते हैं।तब वह जमा की हुई दोलत कौन लेता सब खराब हो जाता है बाइबिल बताती है अधर्मी का धन धर्मी के लिये रहता है।तो क्यों न सीधे रास्ते पर चलें इमानदारी का रास्ता अपनाएं प्रभु यीशु मसीह की शरण मे आएँ ताकि पापो से क्षमा पाकर एक नये जीवन की शुरुआत करें प्रभु आपको बुलाता है ।
आमीन
प्रभु आप सबको आशीष दे ।
रैव्ह राजेश गिरधर
Share.
Leave A Reply