PRAISE THE LORD
🙏Good Morning 🙏
👉विषय:- विश्वास में उन्नति करते जाना।💐
👉यहूदा 1:20
पर हे प्रियों तुम अपने अति पवित्र विश्वास में अपनी उन्नति करते हुए और पवित्र आत्मा में प्रार्थना करते हुए, अपने आप को परमेश्वर के प्रेम में बनाए रखो।
परमेश्वर का वचन कहता है कि अपने पवित्र विश्वास में उन्नति करते जाओ। 
हम सभी विश्वास करने के द्वारा उद्धार को पाते हैं। मसीह जीवन मतलब आप विश्वास करते हैं कि प्रभु यीशु मसीह हैं और उन्होंने हमारे पापो के कारण क्रूस पर अपनी जान को दिया और फिर तीसरे दिन जी उठे।
हम सभी अपने इस विश्वास में उन्नति करते जाएं। इसके लिए जरूरी हैं कि हम बाइबल पढ़ेऺ  और जानें की परमेश्वर का वचन क्या कहता है।
हम निरन्तर प्रार्थना करते रहें, अपने और अपने परिवार के लिए निरन्तर प्रार्थना करें। इसके साथ ही आप दूसरे लोगो के लिए और अपनी कलीसिया के लिए प्रार्थना करें।
जब आप प्रार्थना करेंगे तो जरूर प्रभु उसका उत्तर देंगे और दूसरो की प्रार्थनाओ का उत्तर मिलने से आप जानेंगे कि प्रभु ने सच में आपको आशीष दे कर, दूसरों के लिए भी  आशीष का कारण बनाया है।
जैसे जैसे आपके जीवन में और दूसरों के जीवन में आप गवाहियों को देखेंगे आपका विश्वास और अधिक मजबूत होता जाएगा।
हमारा विश्वास ऐसा नही होना चाहिए कि कोई भी आपसे कहे कि कलीसिया क्यों जाते हो,यीशु की आराधना क्यों करते हो और ऐसा बोलने से आप मसीह जीवन को छोड़ दे, बल्कि आपको ऐसा कहने वाला भी आपकी प्रार्थनाओ के द्वारा एक दिन मसीह में पाया जाए।
     बाईबल कहती है कि विश्वास करने वालों के लिए सब कुछ सम्भव है।
परमेश्वर आप सभी को आशीष करें।
सभी को जय मसीह की।
Amen 🙏
Hv a blessed day 🙌✝️
Share.
Leave A Reply