PRAISE THE LORD
🙏Good Morning 🙏
👉विषय:- अपने अगुओ को स्मरण रखना।💐
इब्रानियों 13:7
जो तुम्हारे अगुवे थे, और जिन्हों ने तुम्हें परमेश्वर का वचन सुनाया है, उन्हें स्मरण रखो; और ध्यान से उन के चाल-चलन का अन्त देखकर उन के विश्वास का अनुकरण करो।
परमेश्वर का वचन यहा पर कहता है कि जो हमारे अगुवे हैं जो हमें वचन को सुनाते हैं उन्हें हम स्मरण /याद रखें।
स्मरण इसलिए रखें ताकि उनके चाल चलन का अंत देखकर उन के विश्वास को देखकर अपने विश्वास को मजबूत कर सकें।
परमेश्वर के दास लोग सेवा करते हैं, लोगों के लिए मेहनत करते हैं, उनके लिए प्रार्थना करते हैं, भागदौड़ करते हैं। जब नए लोग मसीह में आते हैं तो पास्टर और लीडर उनके लिए बहुत प्रार्थना करते हैं। जब भी उन्हें जरूरत होती है तो अगुवे हमेशा तैयार रहते हैं और यह मेहनत एक या दो दिन नहीं की जाती बल्कि हमेशा की जाती है।
इतना मेहनत करने के बाद भी कई लोग अपने विश्वास को मजबूत नही करते हैं। वह विश्वास में कमजोर होते हैं।
वह कहते रहते हैं कि परमेश्वर ने कुछ नहीं किया।
मेरे प्रियो यह वचन कहता है कि हम अपने अगुवों को देखें।
उन्हें देखे की किस तरह से वे कई बार परेशान होकर भी उन लोगो के लिए कार्य करते हैं जो परमेश्वर ने उन्हें दिया है।
उनके विश्वास को देखें कि वह कैसे पूरे मन से परमेश्वर के राज्य में चलते हैं और उन्हें देख कर अपने विश्वास को मजबूत करें और उनकी अधीनता में रहें।
वचन कहता है कि अगुवे कुटिल भी हो तो भी उनकी अधीनता में रहो।
👉गलातियो-6:6 जो वचन की शिक्षा पाता है, वह सब अच्छी वस्तुओं में सिखाने वाले को भागी करें ।
परमेश्वर आप सभी को आशीष करें।
सभी को जय मसीह की।
Amen 🙏
Hv a blessed Sunday 🙌✝️

