PRAISE THE LORD
🙏Good Morning 🙏
        रोज़ की रोटी|
👉बेमन से कोई काम न करें।💐
नाकामयाबी के कई कारण हो सकते हैं , उनमें से एक वजह है बेमन से काम करना। ज़िन्दगी की परेशानियों से , कई बार मन उचाट हो जाता है। किसी काम में आपका दिल नहीं लगता है , जो अच्छा है वो भी अच्छा नहीं लगता। शायद किसी अज़ीज़ को खोने का गम  ; शायद रिश्तों के टूटने और कड़वाहट की वजह से ; शायद निराशा हताशा की वजह से। आप गिरती हुई दीवार की तरह हो जाते हैं , या आप टूट कर बिख़र जाते हैं। दिमाग़ सोचना बंद कर देता है , दिल है की कहीं लगता नहीं है। इस बीमारी का इलाज़ नहेमायाह की क़िताब में मिलता है सत्तर साल की गुलामी के बाद , यहूदी वापस लौटकर आए। उनके सामने थी , टूटी हुई शहरपनाह , उजड़ा हुआ यरूशलेम , और जला हुआ मंदिर, निराश करने के लिए , इतना काफ़ी था। मैं यहूदियों के हौसले को , सौ बार झुककर सलाम करती हूं। 👉नहेमायाह- 4:6 में लिखा है-     और हम लोगों ने  शहरपनाह को बनाया; और सारी शहरपनाह आधी ऊंचाई तक जुड़ गई। क्योंकि लोगों का मन उस काम में नित लगा रहा।
 — क्योंकि लोग दिल लगाकर काम कर रहे थे।  ख़ुद से कहते रहिये , जो यहूदियों ने किया मैं भी कर सकता हूं। आपको कामयाब होने से , कोई ताक़त नहीं रोक सकती।
Amen 🙏
Hv a blessed day 🙌✝️
Share.
Leave A Reply