PRAISE THE LORD
🙏Good Morning 🙏
👉विषय:- आशीष के वारिस।💐
1 पतरस 3:9-10
बुराई के बदले बुराई मत करो; और न गाली के बदले गाली दो; पर इस के विपरीत आशीष ही दो: क्योंकि तुम आशीष के वारिस होने के लिये बुलाए गए हो।
क्योंकि जो कोई जीवन की इच्छा रखता है, और अच्छे दिन देखना चाहता है, वह अपनी जीभ को बुराई से, और अपने होंठों को छल की बातें करने से रोके रहे।
परमेश्वर का वचन कहता है कि हम वो नही करे जो लोग हमारे साथ मे करते हैं जैसा यहा पर लिखा है कि बुराई के बदले बुराई मत करो, और गाली के बदले गाली न दो।
हम लोग इस वचन के अनुसार नही करते हैं। हमें कोई कुछ भी बुरा बोलेगा तो हम उसे पलट कर बुरा बोलते हैं। कोई गाली देगा तो पलट कर गाली दे देते हैं।
लेकिन वचन कहता है कि ये सब करने के बजाय हम आशीष दे क्योकि हम आशीष के वारिस होने के लिए बुलाए गए हैं।
हमारे लिए यह बात थोड़ी सी मुश्किल हो सकती हैं कि कोई हमे कुछ भी बुरा बोले और हम उसे आशीष दे। हम प्रभु से प्रार्थना करें अपने लिए क्योकि हम मसीह लोग इस संसार से अलग किए गए हैं।
आगे वचन कहता है कि जो जीवन की इच्छा रखता है और देखना चाहता है अच्छे दिनों को तो वह अपनी जीभ को बुराई से और अपने होठों को छल की बात करने से रोकें।
यह सच मे बहुत जरूरी है कि हम अपनी जीभ से बुराई न करें और छल की बातों को न करें ताकि हम अच्छे दिनों को अपने जीवन में देखने पाएं।
परमेश्वर आप सभी को आशीष करें।
सभी को जय मसीह की।
Amen 🙏
Hv a blessed day 🙌✝️

