PRAISE THE LORD
🙏Good Morning 🙏
👉विषय:- परमेश्वर यहोवा की सुनने के कारण सब आर्शीवाद पूरे होंगे।💐
व्यवस्थाविवरण 28:1-2
यदि तू अपने परमेश्वर यहोवा की सब आज्ञाएं, जो मैं आज तुझे सुनाता हूं, चौकसी से पूरी करने का चित्त लगाकर उसकी सुने, तो वह तुझे पृथ्वी की सब जातियों में श्रेष्ट करेगा।
फिर अपने परमेश्वर यहोवा की सुनने के कारण ये सब आर्शीवाद तुझ पर पूरे होंगे।
जब हम व्यवस्थाविवरण की पुस्तक पढ़ते हैं तो 28 अध्याय में 1 से 14 पद तक जो आशीषें लिखी हैं हम सोचते हैं कि वह सब हमारे जीवन में पूरी हो।
आप जरूर उन आशीषों को अपने बाइबल में पढ़े। उन आशीषों को अपने जीवन मे पूरा होने के लिए वचन बताता है कि हमे कोई बहुत ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है।
वचन में लिखा है कि हम सिर्फ इतना करे कि जो आज्ञाएँ हमे परमेश्वर ने बाइबल में दी है उन्हें चौकसी से पूरी करे ध्यान से पूरी करे।
उन वचनो में अपनी बातों को न जोड़े बस जो लिखा है उसको पूरा करें।
अकसर ऐसा देखने को मिलता है कि लोग अपने हिसाब से अपनी सहुलियत के हिसाब से परमेश्वर की आज्ञा को पूरी करते हैं।
मतलब अगर अभी किसी वजह से परिस्थिति ऐसी हो गई कि सच नही बोल सकते हैं तो परमेश्वर से कहेंगे प्रभु अब तो झूठ बोलना ही पड़ेगा। और झूठ बोल देते हैं।
अगर दशमांश देने का मन नही है तो प्रभु से बोलेंगे की मेरी ही जरूरते पूरी नही होती में कैसे दूँ।
ऐसी बहुत सी बातें देखने को मिलती हैं।
लेकिन वचन साफ साफ कहता है कि यदि हम उसकी आज्ञाओं को पूरा करेंगे तो प्रभु यहोवा की सुनने के कारण ये सारे आर्शीवाद हमारे जीवन मे पूरे होंगे जो कि 1 से 14 पद में लिखे हैं।
परमेश्वर आप सभी को आशीष करें।
सभी को जय मसीह की।
Amen 🙏
Hv a blessed day 🙌✝️

