PRAISE THE LORD
🙏Good Morning 🙏
👉विषय:- धर्मी जन की प्रार्थना का प्रभाव।💐
याकूब 5:15-16
और विश्वास की प्रार्थना के द्वारा रोगी बच जाएगा और प्रभु उस को उठा कर खड़ा करेगा; और यदि उस ने पाप भी किए हों, तो उन की भी क्षमा हो जाएगी।
इसलिये तुम आपस में एक दूसरे के साम्हने अपने अपने पापों को मान लो; और एक दूसरे के लिये प्रार्थना करो, जिस से चंगे हो जाओ; धर्मी जन की प्रार्थना के प्रभाव से बहुत कुछ हो सकता है।
मेरे प्रियो हम मसीह लोगो के जीवन मे प्रार्थना एक बहुत जरूरी विषय है। हम आय दिन किसी न किसी के लिए प्रार्थना करते ही है।
यह वचन भी हमे प्रार्थना के विषय मे ही बताता है। इस वचन में जो पहली बात है वह यह हैं कि विश्वास की प्रार्थना।
हम जब अपने व दूसरे लोगो के लिए प्रार्थना करते हैं तो जरूर हमारे मन मे एक डर होता है कि मैने प्रार्थना तो कर दिया अब पता नही यह सुनी भी जाएगी या नही।
खासतौर पर यह डर उस समय होता है जब हम दूसरे लोगो के लिए प्रार्थना करते हैं।
लेकिन हम जब प्रार्थना करें तो पूरे विश्वास के साथ करें। जैसा वचन में लिखा है कि विश्वास की प्रार्थना के द्वारा रोगी बच जाएगा। इस वचन पर हम यकीन करें। और किसी भी विषय के लिए प्रार्थना करें तो उस विषय के लिए यकीन के साथ प्रार्थना करें।
और दूसरी जो बात बताई गई है वह यह हैं कि धर्मी जन की प्रार्थना का प्रभाव। हम निरन्तर प्रभु के भय में चले। और मसीह के पीछे चले क्योकि वचन में लिखा है कि कोई धर्मी नही एक भी नही और हम केवल यीशु मसीह के द्वारा धर्मी ठहरते हैं। हम अगर मसीह के वचन के अनुसार नही चल रहे हैं तो हम धर्मी नही हैं।
रोमियों 3:10,22
👉यहेजकेल–18:5-9 जो कोई धमीं हो, और न्याय और धर्म के काम करे,
(6) और न तो पहाड़ों पर भोजन किया हो, न इस्राएल के घराने की मूरतों की ओर आंखें उठाई हों; न पराई स्त्री को बिगाड़ा हो, और न ऋतुमती के पास गया हो,
(7) और न किसी पर अन्धेर किया हो वरन ऋणी को उसकी बन्धक फेर दी हो, न किसी को लूटा हो, वरन भूखे को अपनी रोटी दी हो और नंगे को कपड़ा ओढ़ाया हो,
(8) न ब्याज पर रुपया दिया हो, न रुपए की बढ़ती ली हो, और अपना हाथ कुटिल काम से रोका हो, मनुष्य के बीच सच्चाई से न्याय किया हो,
(9) और मेरी विधियों पर चलता और मेरे नियमों को मानता हुआ सच्चाई से काम किया हो, ऐसा मनुष्य धमीं है, वह निश्चय जीवित रहेगा, प्रभु यहोवा की यही वाणी है।
👉गलातियो-2:16 तौभी यह जानकर कि मनुष्य व्यवस्था के कामों से नहीं, पर केवल यीशु मसीह पर विश्वास करने के द्वारा धर्मी ठहरता है, हम ने आप भी मसीह यीशु पर विश्वास किया, कि हम व्यवस्था के कामों से नहीं पर मसीह पर विश्वास करने से धर्मी ठहरें; इसलिये कि व्यवस्था के कामों से कोई प्राणी धर्मी न ठहरेगा।
परमेश्वर आप सभी को आशीष करें।
सभी को जय मसीह की।
Amen 🙏
Hv a blessed day 🙌✝️

