Praise the lord
🙏Good Morning 🙏
👉रोमियो 15:5-7
और धीरज, और शान्ति का दाता परमेश्वर तुम्हें यह वरदान दे, कि मसीह यीशु के अनुसार आपस में एक मन रहो।
ताकि तुम एक मन और एक मुंह होकर हमारे प्रभु यीशु मसीह के पिता परमेश्वर की बड़ाई करो।
इसलिये, जैसा मसीह ने भी परमेश्वर की महिमा के लिये तुम्हें ग्रहण किया है, वैसे ही तुम भी एक दूसरे को ग्रहण करो।
यह वचन कहता है जो शांति और धीरज को देने वाला परमेश्वर हैं। वह परमेश्वर हमें मसीह यीशु मे एक मन को होने के लिए वरदान देते हैं कि एक मन रहें।
मेरे परमेश्वर के प्रिय लोगो मसीह ने हमें अलग किया संसार से। हम चुने हुए लोग हैं। वचन के अनुसार चाहिए कि हम सभी एक मन हो।
एक मन इसलिए न हो कि कैसे बुराई की जाए या परमेश्वर की आज्ञा का उलंघन किया जाए।
बल्कि परमेश्वर से प्रार्थना करने के लिए एक मन हो। भलाई करने में एक मन हो और सबसे महत्वपूर्ण परमेश्वर की आज्ञा के अनुसार चलने में एक मन हो।
हम इस लिए एक मन हो ताकि हम अपने महान परमेश्वर की बड़ाई कर सकें।
जब नए लोग मसीह में आये तो उन्हें भी परमेश्वर के वचन को सिखाते हुए उनके साथ भी एक मन हो।
क्योकि जैसे यीशु मसीह ने परमेश्वर की महिमा के लिए हमे ग्रहण कर लिया। ठीक उसी तरह से हम भी एक दूसरे को ग्रहण करें।
और मसीह में एक दूसरे को उत्साहित करते हुए आगे बढ़ते जाए। एक मन हो कर अपने मसीह जीवन को जिए। क्योकि वचन कहता है कि जहाँ पर लोग प्रभु के नाम से एक मन होकर इकट्ठा होते हैं उनके बीच मे परमेश्वर की उपस्थिति पाई जाती हैं।
मत्ती 18:19-20
परमेश्वर आप सभी को आशीष करें।
सभी को जय मसीह की।
Amen 🙏
Hv a blessed day 🙌✝️

