PRAISE THE LORD
🙏Good Morning 🙏
👉यूहन्ना 16:21-22
जब स्त्री जनने लगती है तो उस को शोक होता है, क्योंकि उस की दु:ख की घड़ी आ पहुंची, परन्तु जब वह बालक जन्म चुकी तो इस आनन्द से कि जगत में एक मनुष्य उत्पन्न हुआ, उस संकट को फिर स्मरण नहीं करती।
और तुम्हें भी अब तो शोक है, परन्तु मैं तुम से फिर मिलूंगा और तुम्हारे मन में आनन्द होगा; और तुम्हारा आनन्द कोई तुम से छीन न लेगा।
परमेश्वर का वचन हमे आनंद के विषय मे समझाता हैं। जब हम परेशान होते हैं या हम दुख और क्लेशो में पड़े होते हैं तो हमे लगता है कि अब हमारा जीवन कभी भी नही बदलेगा। हमारी जिंदगी में यह परेशानियां बनी रहेंगी।
लेकिन वचन यहा पर एक बहुत ही सुंदर बात को बताता है कि जिस तरह से एक स्त्री जब बच्चे को जन्म देती है तो उसको शोक होता है। वह पीड़ा में होती हैं।
परन्तु जब वह जन्म दे चुकी होती है तो वह उसका मुख देख कर आनंदित हो जाती है। वह इस बात के लिए आनंदित होती है क्योंकि उसकी सन्तान ने इस जगत में जन्म लिया है।
इसलिए वह उस संकट को कभी भी याद नही करती है। वह सब कुछ भूल जाती है अपने दुख व दर्द सब कुछ ।
वचन कहता है कि ऐसे ही हमारा जीवन भी है। परमेश्वर हमारी सुधि लेता है हम सभी कितने भी परेशान क्यो न हो।
परमेश्वर महान परमेश्वर हैं। वह हमें उन सारी परेशानियो से दूर कर देता है और हमे हमारे मन मे आनन्द देता है।
इसलिए हम परमेश्वर पर भरोसा करें। और उससे प्रार्थना करें। वह आप सभी को जरूर आशीष करेंगे।
और सबसे महत्वपूर्ण यह बात है कि जो आनंद परमेश्वर हमारे मन मे देंगे वह बना रहेगा। वह आशीषें जो जीवन मे आएंगी वो भी बनी रहेंगी।
👉युहन्ना-16:22 और तुम्हें भी अब तो शोक है, परन्तु मैं तुम से फिर मिलूंगा और तुम्हारे मन में आनन्द होगा; और तुम्हारा आनन्द कोई तुम से छीन न लेगा।
👉युहन्ना-16:24 अब तक तुम ने मेरे नाम से कुछ नहीं मांगा; मांगो तो पाओगे ताकि तुम्हारा आनन्द पूरा हो जाए॥
परमेश्वर आप सभी को आशीष करें।
सभी को जय मसीह की।
Amen 🙏
Hv a blessed day 🙌✝️

