PRAISE THE LORD
🙏Good Morning 🙏
नीतिवचन 19:2,27
मनुष्य का ज्ञान रहित रहना अच्छा नहीं, और जो उतावली से दौड़ता है वह चूक जाता है।
हे मेरे पुत्र, यदि तू भटकना चाहता है, तो शिक्षा का सुनना छोड़ दे।
परमेश्वर का वचन हमें सिखाता है कि हम लोग ज्ञान रहित न रहें। हम जानते हैं मसीह जीवन सीखने का जीवन हैं। हर दिन हम कुछ न कुछ सीखते हैं।
वचन में लिखा है कि मनुष्य का ज्ञान रहित रहना अच्छा नहीं है। हम लोग अगर अपने जीवन मे नही सीखते तो सबसे ज्यादा नुकसान हमारा खुद का ही है।
हमें ज्ञान सीखना तो है परन्तु संसार का ज्ञान नहीं जो हमें शारीरिक बनाता है परन्तु हमें परमेश्वर के ज्ञान को पाना है क्योंकि लिखा है कि 👇
👉होशे-4:6 परमेश्वर का ज्ञान ना होने से प्रजा नाश हो रही है।
👉 दानियेल-11:32 जो लोग अपने परमेश्वर का ज्ञान रखेंगे वो हियाव बांध कर बड़े-बड़े काम करेंगें।
हमारी यह सोच होती है कि हम नही सीख सकते। हमे तो कुछ आता ही नहीं है। लेकिन हम परमेश्वर से प्रार्थना करे और सीखे। चाहे हमारी उम्र कितनी भी हो ।
आगे वचन कहता है कि जो उतावली से दौड़ता है वह चूक जाता है। हम अगर बिना सीखे अपने जीवन को जीना चाहते हैं तो जरूर हम बहुत सी गलतिया करने वाले हैं और नुकसान उठाने वाले लेकिन अगर हम सीख कर फिर करेंगे तो जरूर सफल होंगे।
और सबसे महत्वपूर्ण बात जो वचन कहता है कि अगर हम लोग भटकना चाहते हैं तो शिक्षा का सुनना छोड़ दें।
क्योकि हम जानते हैं कि यदि हम सीखेंगे नही तो जरूर भटकते रहेंगे। जिस तरह से अगर हमे पढ़ना आता हैं तो हम खुद ही पढ़ लेंगे नही तो हम सोचेंगे कि कोई पढ़ कर सुना दे। और हो सकता है कि वह गलत पढ़ कर सुनाए।
वैसे ही अगर हम सीखेंगे तो अपने जीवन मे आगे बढ़ेंगे हमे पता होगा कि क्या करना है और कैसे करना है।इसलिए निरन्तर सीखना जारी रखें।
हमें अपने परमेश्वर के वचन से सीखना है और उसके अनुसार करना है।
परमेश्वर आप सभी को आशीष करें।
सभी को जय मसीह की।
Amen 🙏
Hv a blessed day 🙌

