PRAISE THE LORD
🙏Good Morning 🙏
👉विषय:- परमेश्वर के अनुग्रह को व्यर्थ न जाने दें।💐

👉2 कुरिन्थियों 6:1-2
और हम जो उसके सहकर्मी हैं यह भी समझाते हैं, कि परमेश्वर का अनुग्रह जो तुम पर हुआ, व्यर्थ न रहने दो। 
  क्योंकि वह तो कहता है, कि अपनी प्रसन्नता के समय मैं ने तेरी सुन ली और उद्धार के दिन मैं ने तेरी सहायता की: देखो, अभी वह प्रसन्नता का समय है; देखो, अभी उद्धार का दिन है।
परमेश्वर का वचन हमे यहाँ बताता है कि जो अनुग्रह हमें परमेश्वर की ओर से मिला है उसे व्यर्थ न जाने दें।
अनुग्रह मतलब कभी न खत्म होने वाली आशीष। परमेश्वर हम सभी को आशीषित करता है और बहुतायत से करता है।
       हो सकता है परमेश्वर ने आपको अच्छी आवाज दिया हो ताकि आप परमेश्वर की स्तुति के गीत गा सकें या हो सकता है हम अच्छा बोल सकते हैं वचन को अच्छे से समझा सकते हैं।
ऐसी बहुत सी आशीषें परमेश्वर हमे देता है हर व्यक्ति को परमेश्वर ने अलग बनाया है। इसलिए अलग अलग खूबियां भी दी हैं।
जब परमेश्वर ने आशीष किया है हमे चाहिए कि हम उसे इस्तेमाल करें। हम उसे काम मे लाये ताकि परमेश्वर की महिमा हो।
और अगर हमें लगता है कि हममें कोई खूबी नही है तो आप परमेश्वर से मांगिए और वह जरूर देंगे। और वह कभी भी खत्म नही होगा।
👉2 कुरनथियो–12:9,10 और उस ने मुझ से कहा, मेरा अनुग्रह तेरे लिये बहुत है; क्योंकि मेरी सामर्थ निर्बलता में सिद्ध होती है; इसलिये मैं बड़े आनन्द से अपनी निर्बलताओं पर घमण्ड करूंगा, कि मसीह की सामर्थ मुझ पर छाया करती रहे।
(10) इस कारण मैं मसीह के लिये निर्बलताओं, और निन्दाओं में, और दरिद्रता में, और उपद्रवों में, और संकटों में, प्रसन्न हूं; क्योंकि जब मैं निर्बल होता हूं, तभी बलवन्त होता हूं॥
      आप देखेंगे कि परमेश्वर आप के द्वारा बड़े बड़े काम को करेंगे लोगो का जीवन बदलेगा आपके द्वारा।
परमेश्वर आप सभी को आशीष करें।
सभी को जय मसीह की।
Amen 🙏
Hv a blessed day 🙌✝️
Share.
Leave A Reply