PRAISE THE LORD
🙏Good Morning 🙏
👉विषय:- यीशु मसीह का प्रचार करें अपना नहीं।💐
2 कुरिन्थियों 4:5-6
क्योंकि हम अपने को नहीं, परन्तु मसीह यीशु को प्रचार करते हैं, कि वह प्रभु है; और अपने विषय में यह कहते हैं, कि हम यीशु के कारण तुम्हारे सेवक हैं। 
इसलिये कि परमेश्वर ही है, जिस ने कहा, कि अन्धकार में से ज्योति चमके; और वही हमारे हृदयों में चमका, कि परमेश्वर की महिमा की पहिचान की ज्योति यीशु मसीह के चेहरे से प्रकाशमान हो॥ 
परमेश्वर का वचन कहता है कि हम अपने को प्रचार न करें, क्योकि हम कुछ भी नहीं है। हम अपने आप से कुछ भी नही कर सकते हैं।
कई लोग अपने परिवार का प्रचार करते हैं तो कई लोग अपने पैसों का। कई लोग अपने बारे में बताते हैं कि वह कितना पढ़े लिखे हैं। हर कोई कुछ न कुछ अपनी बातों को बताता रहता है।
 *लेकिन हमारे प्रचार करने का और बात करने का विषय केवल और केवल एक ही है, वह है मसीह यीशु का प्रचार करना।* 
हम जब भी किसी से मिलें तो अपने बारे में न बताकर यीशु मसीह के बारे में बताएं, कि वो कौन हैं और कैसे वो  आपके जीवन को बदलने की सामर्थ्य रखता है।
आप देखने पाएंगे कि आपके द्वारा लोग यीशु मसीह को जान पा रहे हैं और लोग आशीषित हो रहे हैं लोगो का जीवन बदल रहा है आपके कारण।
हमे परमेश्वर का प्रचार करना चाहिए क्योंकि उसी ने कहा अंधकार में से ज्योति चमके और हमारे जीवन में ऐसा ही हो गया।
परमेश्वर ने हमारे जीवन से सारे अंधेरे को दूर कर दिया। हमे एक रास्ते को दिया। जैसा लिखा है मार्ग ,सत्य और जीवन  मैं ही हूँ।
परमेश्वर आप सभी को आशीष करें।
सभी को जय मसीह की।
Amen 🙏
Hv a blessed day 🙌✝️
Share.
Leave A Reply