PRAISE THE LORD
🙏Good Morning 🙏
👉विषय:- बार बार डांटे जाना।💐
नीतिवचन 29:1
जो बार बार डांटे जाने पर भी हठ करता है, वह अचानक नाश हो जाएगा और उसका कोई भी उपाय काम न आएगा। 
बाइबल डांट के विषय में बहुत कुछ बताती है। हम लोग भी अपने जीवन मे जरूर किसी न किसी से डाँट खाए ही होंगे।
जब हमें कोई डाँटता हैं तो कई बार हमें बुरा लगता है लेकिन वही डाँटने वाला व्यक्ति अगर हमें हमारी गलतियों पर कुछ न बोले तो हमें अच्छा नहीं लगता।
डाँट प्रेम को प्रदर्शित करता है वचन कहता है जो अपने बच्चे से प्रेम रखता है वह उसे डाँटता भी है।
इस वचन में लिखा है कि जो बार बार डांटे जाने पर भी नही‌ मानता

हैं वह अचानक नाश हो जाएगा और उसका कोई भी उपाय काम न आएगा।

हमें हमारे बड़े हमारे कलीसिया के पास्टर व लीडर कई बातों के लिए समझाते हैं, कई बार डाँट भी देते हैं। हमें लगता है कि इसमें उनका कोई फायदा होगा इसलिए डाँटते हैं,लेकिन ऐसा कुछ नहीं होता।
 हमारे अगुओ को मालूम होता है कि हमारे लिए क्या अच्छा है और क्या नहीं।
हमें परमेश्वर भी अपने वचन के अनुसार करने के लिए कहते हैं लेकिन हम कई बार परमेश्वर की सुनना भी पसंद नहीं करते हैं।
वचन कहता है जो नहीं सुनता वह नाश हो जाएगा।  अपने आप को नाश की ओर न ले जाएं, क्योकि हम मनुष्य हैं और हम कुछ भी नहीं कर पाएंगे।
परमेश्वर आप सभी को आशीष करें।
सभी को जय मसीह की।
Amen 🙏
Hv a blessed day 🙌✝️
Share.
Leave A Reply