PRAISE THE LORD
🙏Good Morning 🙏
👉 *आपका दिमाग : आपके बदलाव के लिए उपकरण* 💐 
 इस संसार के सदृश न बनो; परन्तु तुम्हारी मन के नये हो जाने से तुम्हारा चाल-चलन भी बदलता जाए, जिससे तुम परमेश्वर की भली, और भावती, और सिद्ध इच्छा अनुभव से मालूम करते रहो (रोमियो 12:2)।
परमेश्वर का वचन इस बात के प्रति स्पष्ट है कि सफलता के एक फलदायी, उत्पादक और सक्षम जीवन को कैसे प्राप्त करे: यह वचन  के साथ अपने दिमाग को नया बनाने के द्वारा है।आपका दिमाग इतना महत्वपूर्ण क्यों है? क्योंकि परमेश्वर ने आपके दिमाग को आपके बदलाव के उपकरण के रूप में बनाया है।
जिस किसी वस्तु की आप इच्छा करते हैं, उसका निर्माण करने के लिए आपके दिमाग की क्षमता असीमित है। जब आप अपने दिमाग – शक्ति को इस्तेमाल करते हैं, तब संभावनाएँ अनंत हो जाती है। इस बात की कोई सीमा नहीं है कि आप क्या प्राप्त कर सकते हैं, और कोई भी पाबंदियां नहीं है कि जीवन में आप अपने आपको कितना ऊंचा ले जा सकते है।
आपकी समृद्धि महत्वपूर्ण रूप से आपके दिमाग की विषय – वस्तु और गुणवत्ता के द्वारा निर्धारित होती है, क्योंकि अपने दिमाग से आप अपने विषय में किसी भी वस्तु को बदल सकते हैं: आप अपने जीवन के लिए एक सिद्ध सरंचना और प्रबंधन को स्थापित कर सकते हैं, और उस विशेष जीवन और आशीषों का बहुतायत से आनंद ले सकते हैं, जिसे परमेश्वर ने आपको दिया है।
अध्ययन और मनन के द्वारा अपने दिमाग को परमेश्वर के वचन के लिए खोलो।
 2 तीमुथियुस 2:15 कहता है, “अपने आप को परमेश्वर का ग्रहणयोग्य और ऐसा काम करने वाला ठहराने का प्रयत्न कर, जो लज्ज़ित होने न पाए, और जो सत्य के वचन को ठीक रीति से काम में लाता हो।” वचन पर सचेत मनन करने के द्वारा, आपका दिमाग संगठित होता है और श्रेष्ठता, महानता और सफलता के लिए प्रोग्राम होता है। इसकी विषय – वस्तुएँ और प्रक्रियाएँ आपके जीवन के लिए परमेश्वर के विचारों और सिद्ध इच्छा के साथ मेल में आ जाती है। यही है जो बदलाव को लाता है।
आज जो आप है, वह आपके दिमाग – कार्य की एक गतिविधि या अभिव्यक्ति है। परमेश्वर के वचन के द्वारा, आप अपने दिमाग पर काम कर सकते हैं, और इसकी विषय वस्तुओं को बदल सकते हैं और वह बदलाव आपके जीवन में एक उन्नति के रूप में दिखाई देगा, आपके चरित्र में और आपके द्वारा उत्पन्न परिणामों में दिखते हुए। 
 *प्रार्थना* 
धन्य परमेश्वर, जैसे ही मैं सचेतन रूप से पवित्र शास्त्र पर मनन करता हूँ, वैसे ही मेरा दिमाग नया बनता है, संगठित होता है, और श्रेष्ठता को उत्पन्न करने के लिए प्रोग्राम होता है।मेरा दिमाग आपके वचन के द्वारा सुरक्षित है, और सही सोच, विचारों, और संदेशों के लिए पूरी तरह से समर्पित है; मैं महिमा, विजय और समृद्धी के उच्चतम स्तरों में चलती हूँ, यीशु के नाम में।
Amen 🙏
Hv a blessed day 🙌✝️
Share.
Leave A Reply