PRAISE THE LORD
🙏Good Morning 🙏
👉विषय:- हमारी आँखे कहा लगी हैं?💐
👉भजनसंहिता –123:2
देख, जैसे दासों की आंखें अपने स्वामियों के हाथ की ओर, और जैसे दासियों की आंखें अपनी स्वामिनी के हाथ की ओर लगी रहती हैं, वैसे ही हमारी आंखें हमारे परमेश्वर यहोवा की ओर उस समय तक लगी रहेंगी, जब तक वह हम पर अनुग्रह न करे।
इस  वचन में दाऊद कहता है कि जिस प्रकार से दासों की आंखे अपने स्वामियों के हाथ की ओर तथा दासियों की आंखे स्वामिनी के हाथ की ओर लगी रहती है।
ठीक उसी तरह हमारी आंखे भी परमेश्वर की ओर लगी रहेंगी और उस समय तक लगी रहेंगी जब तक कि प्रभु अनुग्रह न करें।
मेरे प्रियो क्या हम भी दाऊद की तरह ही सोच रखते हैं।हम में से अधिकतर लोग ऐसे नही होंगे।
बल्कि हम लोग परमेश्वर से प्रार्थना करते हैं और फिर इधर उधर ताकने लगते हैं हम लोग अपने भरोसे को परमेश्वर  के ऊपर तब तक ही रखते हैं जब तक हम प्रार्थना कर रहे होते हैं।
हम अपना भरोसा परमेश्वर पर रखे और फिर काम करें और यह भरोसा कुछ समय का न हो बल्कि हमेशा का हो।
हमारी नजरें परमेश्वर पर ही लगी रहें। यहां पर बहुत ही अच्छा उदाहरण दिया गया है। जिस तरह से कोई दास या दासी अपने मालिक की तरफ देखता रहता है।
उसी तरह से हम परमेश्वर की ओर ताकते रहे, क्योंकि *परमेश्वर की ओर ताकने वाले कभी शर्मिंदा नहीं होंगे,* हो सकता है कि कुछ समय लगे आपकी प्रार्थना पूरी होने में लेकिन अपने भरोसे को प्रभु पर से हटने मत दीजिएगा।
परमेश्वर आप सभी को आशीष करें।
सभी को जय मसीह की।
Amen 🙏
Hv a blessed day 🙌✝️
Share.
Leave A Reply