PRAISE THE LORD
🙏Good Morning 🙏
👉विषय:- परमेश्वर हमारे आगे-आगे चलकर हमारी अगुवाई करता है।💐
👉व्यवस्थाविवरण 31:7-8
तब मूसा ने यहोशू को बुलाकर सब इस्राएलियों के सम्मुख कहा, कि तू हियाव बान्ध और दृढ़ हो जा; क्योंकि इन लोगों के संग उस देश में जिसे यहोवा ने इनके पूर्वजों से शपथ खाकर देने को कहा था तू जाएगा; और तू इन को उसका अधिकारी कर देगा। 
और तेरे आगे आगे चलने वाला यहोवा है; वह तेरे संग रहेगा और न तो तुझे धोखा देगा और न छोड़ देगा; इसलिये मत डर और तेरा मन कच्चा न हो॥ 
मूसा ने यहोशू से कहा कि हियाव बांध और दृढ़ हो जा क्योकि जो देश परमेश्वर ने देने के लिए वादा किया उसका अधिकारी तू इन्हें करेगा।
और मूसा ने इस बात को कहा कि तेरे आगे आगे चलने वाला कोई व्यक्ति नही बल्कि यहोवा हैं और वह तेरे संग रहेगा, और न तुझे छोड़ेगा न ही धोखा देगा इसलिए तू परेशान मत हो , न ही डर और इस कार्य को कर।
परमेश्वर के वचनो से हम एक बात को जान सकते हैं कि जब हमें परमेश्वर कुछ भी करने को कहे तो उसे जरूर करें।
हम सोच सकते हैं कि हमे यह नही आता हैं या हममें कोई योग्यता नही है और यह बड़े- बड़े आश्चर्यकर्म हमारे द्वारा हो ही नही सकते।
अगर हम ऐसा ही सोचते हैं तो जरूर हम इस वचन को पढ़े। वचन कहता है कि हमारे आगे- आगे हमारा परमेश्वर यहोवा चलेगा। वह परमेश्वर जो इस सृष्टि को रचने वाला है और जिसने मुझे और आपको बनाया है।
परमेश्वर ने हमे कोई भी काम क्यों न दिया हो हम उसे करें क्योकि परमेश्वर हमारे साथ हैं और जब परमेश्वर हमारे साथ है तो  हमारा विरोधी कौन हो सकता है इस लिए हमें  किसी भी परिस्थिति या बात से डरने की जरूरत ही नही हैं।
नीतिवचन में लिखा है कि युद्ध के दिन के लिए घोड़ा तैयार तो होता  है परन्तु जय  यहोवा ही से मिलती है।
नीतिवचन 21:31
परमेश्वर आप सभी को आशीष करें।
सभी को जय मसीह की।
Amen 🙏
Hv a blessed Sunday 🙌✝️
Share.
Leave A Reply