PRAISE THE LORD
🙏Good Morning 🙏
वचन कहता है,“ यशायाह 35,4 घबरानेवालों से कहो,“हियाव बाँधो,मत डरो!देखो,तुम्हारा परमेश्वर बदला लेने और प्रतिफल देने को आ रहा है। हाँ,परमेश्वर आकर तुम्हारा उद्धार करेगा !!!”
अर्थात…“परमेश्वर के वचनों की प्रतीति हमें करनी है न कि संसार के लोगों की बातों पर ध्यान देना है, वे न तो परमेश्वर को जानते है न उसके कामों को,डरो मत,पलटा लेना परमेश्वर का काम है, हमारा उद्धार वही करेगा और हमें प्रतिफल भी देगा।यशायाह 40,28 क्या तुम नहीं जानते?क्या तुमने नहीं सुना? यहोवा जो सनातन परमेश्वर और पृथ्वी भर का सृजनहार है,वह न थकता,न श्रमित होता है,उसकी बुद्धि अगम है!”
इसीलिए हमेशा याद रहे… नीतिवचन 20,22“मत कहें,“मैं बुराई का पलटा लूँगा;”वरन यहोवा की बाट जोहता रहें,वह तुझ को छुड़ाएगा, नीतिवचन 3,25 अचानक आनेवाले भय से न डरना और जब दुष्टों पर विपत्ति आ पड़े,तब न घबराना”…ध्यान रहे, मती 10,28“जो शरीर को मार सकते है,पर आत्मा को मार नहीं सकते,उनसे मत डरना,पर उसी से डरो,जो आत्मा और शरीर दोनों को नरक में नाश कर सकता है!”
☝🏻और…
जो चीज आप को“CHALLENGE” करती है,
वही आपको “CHANGE” कर सकती है।
प्रभु ही उद्धार करता है और आप सभी को आशीष करें।
Amen 🙏
Hv a blessed day 🙌✝️


