PRAISE THE LORD
🙏Good Morning 🙏
👉विषय:- मूर्ख ने मन में कहा कोई परमेश्वर है ही नही।💐
👉भजन संहिता 14:1-3
मूर्ख ने अपने मन में कहा है, कोई परमेश्वर है ही नहीं। वे बिगड़ गए, उन्होंने घिनौने काम किए हैं, कोई सुकर्मी नहीं।
परमेश्वर ने स्वर्ग में से मनुष्यों पर दृष्टि की है, कि देखे कि कोई बुद्धिमान, कोई परमेश्वर का खोजी है या नहीं।
वे सब के सब भटक गए, वे सब भ्रष्ट हो गए; कोई सुकर्मी नहीं, एक भी नहीं।
वचन कहता है कि मूर्ख ने अपने मन में कहा कि कोई परमेश्वर हैं ही नही। ऐसे बहुत से लोग होते हैं जो ऐसा ही कहते हैं।
ऐसे लोग अन्यजातियों मे ही नहीं बल्कि मसीह लोगो मे भी पाए जाते हैं यानी कई बार विश्वासियों से ही ऐसा सुनने को मिल जाता है।
परमेश्वर उनके जीवन मे बहुतायत से कार्य करता है उनके जीवन को आशीषित करता है लेकिन बड़ी ही आसानी से कह देते हैं कि परमेश्वर ने हमे आशीष नहीं दिया।
ऐसा ही सोच होने के कारण कई लोगो को समय नहीं लगता है यह कहते हुए कि कोई परमेश्वर नही है और वह परमेश्वर को छोड़ देते हैं।
और जब अपने मन में बात को बोलते हैं तो उनके जीवन में परमेश्वर का भय नहीं पाया जाता है। वचन कहता है कि वह लोग बिगड़ गए और घिनौने काम करने लगे।
मेरे प्रियो हम लोगों को ऐसा कभी भी नही सोचना है। हमारे जीवन में परमेश्वर पहले स्थान पर होना चाहिए। हमें कभी भी परमेश्वर के विरूद्ध कार्य नही करना है।
जब परमेश्वर स्वर्ग से देखे की कोई बुद्धिमान है कि नहीं, तो वह हमें देखने पाए। हम परमेश्वर को खोजने वाले हो। अच्छे कार्य करने वाले हो।
हमें परमेश्वर का मनभाऊ व्यक्ति बनना है और उनको प्रसन्न करने वाले काम करने हैं, क्योंकि प्रभु यीशु मसीह ने हमारे लिए बहुत दर्द सहे हैं।वह हमारे ही अपराधों के कारण घायल किया गया और हमारे अधर्म के कामों के कारण उन्हें कुचला गया। अनजाने में हम सबने उन्हें दुःख दिया परन्तु अब जानबूझ कर उनके दुःख का कारण ना बनें।🙏🙏
परमेश्वर आप सभी को आशीष करें।
सभी को जय मसीह की।
Amen 🙏
Hv a blessed day 🙌✝️


