बाईबल में साफ साफ लिखा है:- कि भला मनुष्य अपने मन के भले भण्डार से भली बातें निकालता है अगर किसी व्यक्ति के मन में अच्छी बातें हैं जब ही वह अपने मन से अपने मुँह से भली और अच्छी बातें निकाल सकता हैं।
लेकिन अगर किसी व्यक्ति के अंदर भली नही वरन बुरी ही बात है तो वह अपने मुँह से बुरी ही बातें बोलेगा। और किसी से भी अच्छी बातें नही बोल सकता है।
ऐसा इसलिए हैं क्योकि जो कुछ भी हमारे मन में भरा है वही बाहर भी निकलेगा। हम ऐसा नही कर सकते हैं कि हम किसी के लिए बुरा सोचते हैं और उसको अच्छा बोले।
मत्ती :-12=33,34 के अनुसार अगर पेड़ अच्छा है तो उसका फल भी अच्छा होगा और लोग उसे अच्छा भी कहेंगे, लेकिन अगर पेड़ निकम्मा है तो लोग उसके फलों को भी निकम्मा कहेंगे। इसलिए अपने मन में हमेशा अच्छी बातों को जगह दे। दूसरो के लिए अच्छा सोचें। तभी आप अच्छी बातों को कर पाएंगे।
यह अच्छी बातें इस लिए भी करना है क्योंकि परमेश्वर का वचन कहता है कि  मनुष्य जो कुछ बोता है वहीं काटेगा, यदि हम अच्छाई बोएगे तो अच्छाई काटेंगे और यदि बुराई बोएगे तो बुराई ही काटेंगे, परमेश्वर हर एक को उसके कामों का बदला देंगे।
आमीन
परमेश्वर आप सभी को आशीष करें।
रैव्ह राजेश गिरधर
Share.
Leave A Reply