PRAISE THE LORD
🙏Good Morning 🙏
👉विषय:- बिना कुड़कुड़ाए काम करना।💐
👉फिलिप्पियों 2:14
सब काम बिना कुड़कुड़ाए और बिना विवाद के किया करो। 
परमेश्वर का वचन कहता है कि हम सारे कामो को बिना कुड़कुड़ाये किया करें और बिना किसी बहस और विवाद के किया करें।
जब हम कलीसिया जाते हैं तो वहाँ पर हमें कई बार कुछ न कुछ करने के लिए कह दिया जाता है और हम लोग उस काम को करते हैं।
लेकिन कई बार हम उन कामो को करते तो हैं लेकिन गुस्से में या यूं कहें कुड़कुडा कर और कई बार हम उन कामों के लिए वाद विवाद करने लगते हैं। कई बार तो हमें दूसरे लोग अच्छे नहीं लगते हैं इसलिए हम पास्टर को ही मना कर देते हैं कि हम नही करेंगे। सिर्फ ईर्ष्या के भाव से।
परमेश्वर का कार्य करने के लिए सबसे पहले तो जरूरी है कि हम अपने मनों से ईर्ष्या का भाव निकाल दें। एक दूसरे को देख कर खुश हों और नफरत न करें किसी से भी।
परमेश्वर का काम बिना गुस्सा हुए बिना कुड़कुड़ाये किया करें। नही तो आप अगर गुस्से से करेंगे तो उसका प्रतिफल नही पाएंगे। परमेश्वर हर्ष से देने वालोंं से प्रसन्न होते हैं।
परमेश्वर का कार्य पूरे हृदय से करें। हमारे जीवन से कुड़कुडाहट और वाद विवाद खत्म हों और हमारे जीवन के द्वारा आत्मा के फल प्रकट हों। 
      जैसा वचन में लिखा है
👉गलातियों–5:22-24 पर आत्मा का फल प्रेम, आनन्द,    मेल, धीरज,
23 और कृपा, भलाई, विश्वास, नम्रता, और संयम हैं; ऐसे ऐसे कामों के विरोध में कोई भी व्यवस्था नहीं।
24 और जो मसीह यीशु के हैं, उन्होंने शरीर को उस की लालसाओं और अभिलाषाओं समेत क्रूस पर चढ़ा दिया है।
  यह फल हमारे जीवन में भी पाया जाए।
परमेश्वर आप सभी को आशीष करें।
सभी को जय मसीह की।
Amen 🙏
Hv a blessed day 🙌✝️
Share.
Leave A Reply