PRAISE THE LORD
🙏Good Morning 🙏
👉विषय:- परमेश्वर का वचन बहुत सी बातों के लिए लाभदायक हैं।💐
👉2 तीमुथियुस 3:16-17
सम्पूर्ण पवित्रशास्त्र परमेश्वर की प्रेरणा से रचा गया है और उपदेश देने और समझाने, और सुधारने और धार्मिकता की शिक्षा के लिये लाभदायक है। 
ताकि परमेश्वर का जन सिद्ध बने और हर एक भले काम के लिये तत्पर हो जाए॥
हम मसीह लोगो के पास  बाइबल हैं और हम इसे पढ़ते भी हैं। मसीह जीवन में यह एक आम बात है कि हम रोज बाइबल पढ़ते हैं।
लेकिन आज भी ऐसे कई लोग हैं जो रोजाना बाइबल नही पढ़ते हैं। उन्हें बाइबल पढ़ने में आलस आता है या मन नहीं करता है या फिर उन्हें लगता हैं बाइबल पढ़कर क्या करेंगे।
वचन बताता है कि बाइबल पढ़ने के बहुत से फायदे हैं और यह सच भी है। वचन में लिखा है कि यह उपदेश देने के काम आता है। हम अगर किसी को सिखाना चाहते हैं तो सीखना भी पड़ेगा और यह सीखना बाइबल से हो सकता है।
हम अकसर अपने बच्चों को और अपने से छोटों को बहुत- सी बातें सिखाना चाहते हैं जो उनके काम आ सकें। लेकिन समझ नहीं आता कि कैसे सिखायें।
बाइबल के वचन हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हम वचन को पढ़ने के द्वारा सीखते हैं, हमें अगुवाई बाइबल के द्वारा मिलती हैं।
हमारे जीवन के प्रत्येक क्षण में बाइबल की जरूरत है क्योंकि यह हमें हमारे जीवन के बारे में बताती है,
ताकि हम एक सिद्ध मनुष्य बन सकें और भले काम को कर सकें।
अगर आप अपने और अपने बच्चों का, अपने साथी का जीवन अच्छा करने के बारे में सोचते हैं तो जरूर आप बाइबल पढें।
👉 *भजनसंहिता-119:9 जवान अपनी चाल को किस उपाय से शुद्ध रखे? तेरे वचन के अनुसार सावधान रहने से।*
       हम सब प्रभु में जवान हैं और  हम यह भी जानते हैं कि सावधानी हटी और दुर्घटना घटी मतलब वचन से हमें दाएं- बाएं नहीं मुड़ना है। यदि हम वचन से हटते हैं तो नुकसान होता है।
वचन के आज्ञा पालन करने से बहुत सारे आशीर्वाद हमारे जीवन में आतें हैं और आज्ञा उल्लंघन( ना मानने) से बहुत सारे श्राप हमारे जीवन में आते हैं।
परमेश्वर आप सभी को आशीष करें।
सभी को जय मसीह की।
Amen 🙏
Hv a blessed day 🙌✝️
Share.
Leave A Reply