PRAISE THE LORD
🙏Good Morning 🙏
👉विषय:- जब पवित्र आत्मा तुम पर आएगा।💐
👉प्रेरितों के काम– 1:8
परन्तु जब पवित्र आत्मा तुम पर आएगा तब तुम सामर्थ पाओगे; और यरूशलेम और सारे यहूदिया और सामरिया में, और पृथ्वी की छोर तक मेरे गवाह होगे।
हमारे जीवन में पवित्र आत्मा की अगुवाई होना बहुत ही जरूरी है। अगर हम पवित्र आत्मा की अगुवाई में काम नहीं कर रहे हैं तो हमें ध्यान देने की जरूरत है।
वचन कहता है कि जब पवित्र आत्मा तुम पर आएगा तो तुम सामर्थ्य पाओगे। हम जब परमेश्वर की सामर्थ्य को पाकर फिर कुछ करेंगे तो जरूर वह आशीषमय होंगा।
हम कई बार अपने कामों को बिना अगुवाई पाए ही करना चाहते हैं और फिर उस काम में सफलता नही मिलती तो हम परमेश्वर को दोष देते हैं।
कई बार पवित्र आत्मा जी हमें कुछ और करने को बोलते हैं और हम बिल्कुल उसके विपरीत करते हैं।
हमे पवित्र आत्मा जी की सुननी चाहिए। जब पवित्र आत्मा जी आपसे कुछ करने को कहे तो उसे जरूर करें।
वचन कहता है कि पवित्र आत्मा जी की सामर्थ जब हमारे जीवन में होगी तो हम गवाह ठहरेंगे।
हर एक जगह में। अपने जीवन में, अपने परिवार में, अपने खानदान में और पृथ्वी की छोर तक।
इसलिए यदि आपके जीवन में पवित्र आत्मा जी का सामर्थ्य नहीं है तो परमेश्वर से मांगे।
क्योकि वचन कहता है कि सो जब तुम बुरे होकर अपने लड़के-बालों को अच्छी वस्तुएं देना जानते हो, तो स्वर्गीय पिता अपने मांगने वालों को पवित्र आत्मा क्यों न देगा॥
लूका- 11:13 🙏
परमेश्वर आप सभी को आशीष करें।
सभी को जय मसीह की।
Amen 🙏
Hv a blessed day 🙌✝️

