दुनियां का कोई भी देवी देवता यह बात नहीं कहता , और न ही दुनियां की और कोई भी पुस्तक यह बात बताती है हमारा परमेश्वर यहोवा ही यह बात कर सकता है कह सकता है , पूरे संसार का मालिक वही है।
उसी ने आकाश बनाया ,जमीन बनाई , पहाडों का सथापित किया , चाँद सूरज का निर्माण किया , सब जानवरों को , आकाश के पक्षियों को , पानी में रहनेवाले जन्तुओं को हमें दे दिया हम उन सब पर प्रभुता रखें इतना सब करनेवाला यहोवा परमेश्वर फिर भी कहता है अपना मुँह पसार मैं उसे भर दूँगा कितना अच्छा परमेश्वर है हमारा ।
हमें वो दुख में देखना ही नहीं चाहता नहीं चाहता उसके बच्चे किसी और के सामने हाथ फैलायें , किसी और की ओर ताकें ? वो हमें सब कुछ पहले ही दे चुका और भी देना चाहता है पर हम उसे छोडकर दूसरों के पीछे लगे रहते हैं अपने परमेश्वर से न माँगकर मनुष्य से लेने की चाहत मे जीते चले जाते , सोचते हैं वो मनुष्य हमारी मदत कर दे तो कुछ भला हो ,वो भाई कुछ दे तो यह काम हो जाए , हमेशा दूसरों की ओर ताकते रहते कभी हक से परमेश्वर से नहीं माँगते वो माँगने से पहले देनेवाला परमेश्वर है ।
यही है हमारा परमेश्वर जो सब कुछ बहुतायत से हमें दे सकता है पर लेना आना चाहिए माँगना आना चाहिए उस हक से जिसमें उसने हमें अपने बेटे बेटी होने का अधिकार दिया हम उसकी सन्तान हैं एक राजा की जो सारे जहाँ का मालिक है तो क्या वो अपने बच्चों से कोई भली वस्तु रख छोडेगा ? 
नहीं सब कुछ बहुतायत से देगा बस विश्वास करो , डटे रहो , प्रार्थना करते जाओ जरूर उत्तर मिलेगा ।
आमीन
प्रभु आप सबको आशीष दे
रैव्ह राजेश गिरधर
Share.
Leave A Reply