माना कि शैतान ताक़तवर है , मगर इतना भी नहीं , की ख़ुदा का सामना कर सके| मुसीबतों के काले साए हों , या आप हरी हरी तराइयों से गुज़र रहे हों ; शैतान अभी जीता नहीं है और आप हारे नहीं हैं| आप कमज़ोर हो सकते हैं , मगर याद रखें आपका परमेश्वर सर्व सामर्थी है| भजन संहिता=124-7 के अनुसार — हमारी जान चिड़िया की तरह चिड़ीमारों के जाल से बच निकली , जाल तो टूट गया और हम बच निकले| शैतान कुछ देर के लिए सही , हमें अपने जाल में उलझा लेता है| फ़िरौन बहुत ताक़तवर था , वो नहीं जानता था की जिन्हें उसने गुलाम बना रखा है , उनका परमेश्वर सर्व सामर्थी है| फ़िरौन ने कभी ख्व़ाब में भी नहीं सोचा होगा , उसके बिछाए जाल की रस्सियाँ , कच्चे धागे की तरह टूट जाएंगी| शैतानी जाल की रस्सियां चाहे बेड़ियों की तरह क्यों ना हो , ख़ुदा के लिए वो बस वो सिर्फ धागा ही है| वो ना सिर्फ़ आपको आज़ाद करेगा , बल्कि उकाबों की तरह उड़ाएगा| उसने आपको आज़ादी के लिए , आज़ाद किया है|
आमीन
प्रभु आपको आशीष दे
रैव्ह राजेश गिरधर

