सर्वशक्तिमान परमेश्वर प्रभु येशु हम आप की महिमा करते हैं
धन्यवाद करते हैं आज के दिन के लिए कि आपने हमें अब तक संभाल के रखा प्रभु यीशु हम प्रार्थना करते हैं, सभी लोगों के लिए सब लोगों को संभाल कर रखना ,उनकी सारी जरूरतों को पूरा करना, प्रभु येशु सारे लोगों को बीमारियों से बचा के रखना, प्रभु यीशु के नाम से हम मांगते हैं जितने लोगों के घरों में लड़ाई झगड़े हैं,,सारे प्रभु येशु के नाम से दूर हो जाए, प्रभु से प्रार्थना करता हूं कि सब लोग परिवार के सदस्य आपस में मिलकर रह सके, प्रभु यीशु के नाम से मैं मांगता हूं जो भी भाई बहन नौकरी या अपना काम करते हैं। उन सब के कामों को आशीषित करना और आप की महिमा के लिए दे सके। प्रभु से प्रार्थना करता हूं कि जो भी लोग दुष्ट आत्माओं के प्रभाव में है,आप सब लोगों को दुष्ट आत्माओं से बचाना,और प्रभु से प्रार्थना करता हूं कि आप सब लोगों को मनों को जीतने वाले बनाना,और प्रभु जी सब लोगों को पूरी जिंदगी संभाल के रखना, प्रभु यीशु के नाम से शैतान की तमाम चालें जो लोगों को परेशान करती है,हमेशा के लिए खत्म हो जाए,और प्रभु सारे लोग बचाए जाएं पिता परमेश्वर जो जो भी लोग बाइबल को नहीं पढ़ पा रहे हैं, प्रार्थना करता हूं येशु नाम से क्या आप उन सबको बाइबल पढ़ने का प्रार्थना करने का और चर्च में जाने का बुद्धि और ज्ञान देना धन्यवाद,आपने हमारी प्रार्थना को सुना और पूरा किया, प्रभु यीशु मसीह के नाम से
आमीन आमीन आमीन
प्रभु आपको आशीष दे
रैव्ह राजेश गिरधर

