यीशु ही हमारे जीवन की रोटी है यह एक सच्चाई है जो हर मसीह को समझना चाहिए यीशु ही मार्ग , सत्य , जीवन है वही है जो हमारे पापों को माफ करता है , वहीं है जो हमें पवित्रात्मा से परिपूण करता है । वही है जो हमें अन्धेरे से उजाले की ओर ले चलता है । वही है जो हमारे जी में जी ले आता है वो है तो हम आज जिन्दा है
वो है तो आज हमें हमारे पापों से छुडाया गया है । वो है क्योंकि उसने हमारे लिये कोडे खाए ताकि हमारे पाप खत्म हो । वो है क्योंकि उसी के लहू से हमें धोया गया , शुद्ब किया गया ताकि हम संसार में जी सकें, वो है तब ही हम इस संसार के नहीं, वो हमें अपने साथ बादलों पर ले जाएगा
क्योंकि जब हम यीशु के लहू से शुद्ब होकर अपना जीवन जीते हैं तब हम सब पर विजय प्राप्त करते हैं ।
सब प्रकार की बुराई यीशु मसीह के द्बारा ही हमारे जीवन से दूर होती हैं ।
यीशु मसीह कहते हैं यूह 6 ; 27 – नाशवान भोजन के लिये परिश्रम न करो , परन्तु उस भोजन के लिये जो अनन्त जीवन तक ठहरता है , जिसे मनुष्य का पुत्र तुम्हें देगा ; क्योंकि पिता अर्थात परमेश्वर ने उस पर छाप लगाई है
जब हम यीशु मसीह के पास जाते हैं तब वो हमारी भूख प्यास चाहे वो शारीरिक हो या आत्मिक उसे पूरा करता है,उसने हमारे लिये अपने एकलोते पुत्र को रोटी बनाकर भेजा ताकि हम अनन्त जीवन पाएं ; मगर आज भी लोग इस बात को नहीं समझते पर जो समझते और विश्वास करते हैं वो यीशु मसीह के पीछे हो लेते हैं वो जानते हैं उनका चरवाहा वही है जो उन्हें इस जीवन में से निकाल कर परमेश्वर के पास लेकर जाएगा यही एक हकीकत है
आमीन,एक बार फिर से कहें, आमीन
प्रभु आपको बहुत बहुत आशीष दे
आपकी सेवा में आपका और प्रभु का दास:-रैव्ह राजेश गिरधर

