PRAISE THE LORD
 🙏Good Morning 🙏
👉 *ज़िंदा ख़ुदा, और मुर्दा ईमान*🙏
ख़ुदा ने इस्राएलियों को सख्त हिदायत दी थी, मुझे छोड़ दूसरों को ईश्वर करके न मानना| एकेश्वरवाद का मतलब ही है, कि आप एक ईश्वर पर विश्वास करते हैं। आज मैं आपके सामने दो उदाहरण पेश करती हूं। पहला मिलता है — 2 राजा 1:2 में – जहाँ लिखा है अहज्याह खिड़की से गिरकर घायल हो गया, उसने अक्रोन में बालजबूब देवता के पास, दूत भेजकर जानना चाहा कि वह बचेगा की नहीं| दूसरा उदाहरण मिलता है 2 राजा 8:8 में – जहाँ लिखा है – तब उसने हजाएल से कहा, भेंट लेकर परमेश्वर के भक्त के पास जा, और उसके द्वारा यहोवा से यह पूछ, कि बेनहदद जो रोगी हुआ है, बचेगा की नहीं? अजब हैरत की बात है , कि इस्राएल का राजा बालजबूब से पूछता है, कि वो बचेगा की नहीं; और दूसरी ओर आराम का राजा बेनहदद, यहोवा से पूछता है| अहज्याह का ख़ुदा ज़िंदा है, मगर उसका ईमान मुर्दा था| मैं ऐसे कई मसीहियों को जानता हूं, जो गंडे ताबीज, संख्या, पत्थरों, और मज़ारों पर ईमान रखते हैं| जबकि कितने ही अन्यजाति, ज़िंदा ख़ुदा की तलाश में हैं। आप क्या सोचते हैं, आज हमारा
विश्वास कैसा है।
      हम अपने आप को जांचें कि विश्वास में हैं कि नहीं।
       बाईबल हमें बताती है कि विश्वास करने वालों के लिए सब कुछ सम्भव है, और विश्वास भी जिन्दा ख़ुदा प्रभु यीशु मसीह पर क्योंकि जो यीशु मसीह पर विश्वास नहीं करता वह दोषी ठहर चुका है क्योंकि *पाप की मजदूरी तो मृत्यु है।* 
Amen 🙏
Hv a blessed day 🙌✝️
Share.
Leave A Reply