PRAISE THE LORD
🙏 Good Morning 🙏
🎊…*प्रतीक्षा*…. 🎊
पुलिस ने एक महिला पर खतरनाक रीति से कार चलाने का दोष और दण्ड लागू किया। स्कूल बस से उतरते हुए बच्चों के लिए कुछ देर सड़क पर प्रतीक्षा करने की बजाए, उसने कार फुटपाथ पर डाली, उनसे आगे निकली और फिर से सड़क पर आ गई।
यह सच है कि प्रतीक्षा करनी पड़े तो हम अधीर होने लगते हैं। किन्तु प्रतीक्षा हमें कुछ अच्छी बातें भी सिखा और करवा सकती है। परमेश्वर के वचन बाइबल में प्रभु यीशु ने अपने शिष्यों से कहा कि वे यरूशलेम ही में रहकर प्रतीक्षा करें जब तक कि उन्हें पवित्र आत्मा का बपतिस्मा न मिल जाए (प्रेरितों 1:4-5)।
जब वो शिष्य प्रतीक्षा में ऊपर के कमरे में एकत्रित रहते थे, संभवतः उत्साह और प्रत्याशा से भरे हुए, तब प्रतीत होता है कि वे यह भी समझते थे कि प्रभु द्वारा उन से प्रतीक्षा करने के लिए कहने का अर्थ यह नहीं था कि वे निष्क्रिय होकर बैठे रहें। वे लोग उस स्थान पर एकत्रित होकर प्रार्थना करते रहते थे (पद 14); और पवित्र शास्त्र से शिक्षा पाकर उन्होंने यहूदा के स्थान पर एक अन्य शिष्य को चुनकर नियुक्त किया (पद 26)। जब वे एक मन होकर प्रार्थना और आराधना में लगे हुए थे, तब पवित्र आत्मा उन पर उतर आया (2:1-4)।
वो शिष्य केवल प्रतीक्षा ही नहीं कर रहे थे; वे तैयारी भी कर रहे थे। जब हम परमेश्वर के निर्देशों की प्रतीक्षा कर रहे हों, तो इसका यह अर्थ नहीं है कि हम अधीर होकर कुछ कर बैठें या फिर निष्क्रिय होकर पड़े रहें। हम प्रतीक्षा के समय को प्रार्थना, आराधना, और संगति रखने में बिता सकते हैं, और जो कार्य प्रभु परमेश्वर हमसे करवा सकता है उसकी प्रत्याशा में वह समय तैयारी करने में बिता सकते हैं। प्रतीक्षा करना हमारे शरीरों, मनों, और मस्तिष्क को आने वाले दायित्व के लिए तैयार करने का समय होना चाहिए।
निःसंदेह, जब परमेश्वर हम से प्रतीक्षा करने के लिए कहे, तो हम आने वाले दायित्व और आशीष के कारण उत्साहित हों, और प्रभु परमेश्वर पर उसकी योजनाओं के लिए भरोसा रखते हुए, प्रतीक्षा के अपने समय को तैयारी में बिताएँ।
प्रभु मुझे प्रतीक्षा के समयों में अधीर न होने दें, वरन आने वाले समय के लिए तैयार करें।
Amen 🙏
Hv a blessed Sunday 🙌✝️

