हे यहोवा मैं तुझे सराहूंगा क्योंकि तू ने मुझे खींचकर निकाला है,

और मेरे शत्रुओं को मुझ पर आनन्द करने नहीं दिया।
हे मेरे परमेश्वर यहोवा, 
मैंने तेरी दोहाई दी और तू ने मुझे चंगा किया है।
हे यहोवा,तू ने मेरा प्राण अधोलोक में से निकाला है,
तू ने मुझ को जीवित रखा और कब्र में पड़ने से बचाया है।
       आओ प्राथर्ना करें :—
✝परमेश्वर आपको परिवार सहित सदा स्वस्थ एवं सुखी रखे हर एक इंफेक्शन से महामारी से तथा शैतान की देखी अनदेखी चालों से सदा बचा कर रखे । तथा घर-परिवार में सुख-समृद्धि मेल-मिलाप खुशहाली बनाए रखे तथा आपकी कमाई के समस्त संसाधनों पर आशीष व बरकत दे, किसी भी भली वस्तु की कभी भी कमी घटी न हो, बच्चों को अक्ल, बुद्धि, ज्ञान तथा समझ दे।तथा आपकी हर एक मनोकामनओं को परमेश्वर पूरा करे। यीशु मसीह के सामर्थी नाम से. 
आमीन
प्रभु आपको आशीष दे
रैव्ह राजेश गिरधर
Share.
Leave A Reply