हमारा परमेश्वर सब से महान सर्वशक्तिमान है । वो हमारे जीवन को सुरक्षित रखने वाला परमेश्वर है ; माँगने से पहले देनेवाला परमेश्वर है , हमारे पुकारते ही सुननेवाला परमेश्वर है , दुनियां किसी के भी पीछे चले हम तो यहोवा ही के पीछे चलेंगे  
हमारा परमेश्वर अति महान परमेश्वर है  ; वो विलम्ब से क्रोध करनेवाला परमेश्वर है , उसने हमारे लिये अपने एकलौते पुत्र को भी न रख छोडा ; हमारे पापों की क्षमा के कारण उसे भी सूली पर चढवा दिया ; ऐसा भला परमेश्वर है हमारा ।
उसके आश्चर्यक्रम अगर हम लि

खने लगें तो इस जगत से सारे कागज कम पड जाएँगे ,  सारी स्याही कम पड जाएगी ,  फिर भी हम पूरे नहीं लिख पाएँगे , ऐसा महान है हमारा परमेश्वर  । 

उसने समुन्द्र को दो भाग करके दीवार की तरह दोनों ओर खडा कर दिया ताकि उसके लोग बीच से पार जा सकें । 
 उसने मिस्र मे बहुत से चिन्ह और चमत्कार करें दिखाएं ,मनुष्यों को स्वर्ग की रोटी द, इस्राएलियों ने जिसे मन्ना कहा  ; उसके लहू से हमारे पापों की क्षमा हमें मिली , उसके कोडे खाने से हम चंगे हो गये , उसने जन्म के अन्धे को आँखे दी गूँगे को जुबान दी जो लोग अन्धेरे में थे उन पर रोशनी चमकी  ; आज भी हमारा परमेश्वर वही चमत्कार करता है जो हजारों साल पहले करता था  । 
वो न बदला है , और न ही बदलेगा वही हमारा प्रभु , गुरु , उद्धारकर्ता है । हम तो उसी के पीछे चलेंगे हमे उसने बचाया हम दूसरों को भी आमंत्रित करते हैं , आओ और वो जल हमारे प्रभु के पास से लेकर पी लो जिसे पीकर आपकी आत्मा की प्यास बुझ जाएगी  ; फिर आप प्यासे न रहोगे आओ और सच्चाई को जानो सच्चाई तुम्हें आजाद करेगी
आमीन
प्रभु आप सबको आशीष दे
Share.
Leave A Reply