हमें बहुत बार लगता है ; हमारी प्रार्थना का उत्तर नहीं आ रहा ? पर वास्तव में ऐसा नही होता , परमेश्वर हमारे विषय में धीरज धरता तथा , उसने जो हमें देना होता उसकी तैयारी करता रहता , समय आने पर जवाब देता है
इस जिन्दगी म़े इन्सान बहुत बार टूटता , बहुत बार जुडता , बहुत बार बिखरता और बहुत बार अपने को समेटता हुआ चलता रहता है ।
क्योंकि यह जीवन है , हम नहीं जानते अगले ही पल क्या होनेवाला है ; हो सकता है , अगले ही पल बहुत बडी खुशी आ जाए , हो सकता है कोई लाटरी लग जाए , हो सकता है , कोई गमगीन समाचार मिल जाए , हो सकता है , कोई अपना बिछडा हुआ मिल जाए , या कोई अपना खो जाए ; कुछ भी हो सकता है ।
पर इन सब बात़ो के होने या न होने से पहले एक बात जरूर होती है ; वो हमेशा हमें प्यार करता रहता है । हमें खुश देखना चाहता है , वो चाहता है , उसके बच्चे शैतानी चालों को समझें व उनसे बाहर आ जाएँ ।
वो चाहता है , हम उससे उन चालों से बाहर आने के लिये बुद्बि मांगे ; ताकि हम बचाए जाएँ वो चाहता है , हमारी प्रार्थना दिल से हो ताकि ऊपर उसके पास पहुँचे ; और वो शान्ति जो हमें देना चाहता है हम तक पहुँचे जिसके हम हकदार हैं ।
हम उसकी विरासत के हकदार हैं , हम उसके बेटे बेटी जो ठहरे ; हम उसकी सन्तान जो ठहरे ; यही वजह है वो हमेशा हमारे साथ रहता व हमें हर बार शान्ति देता , सान्त्वना देता है । जिस से हम और ऊर्जा से भरकर उसके काम को कर सकें ; यह उसके प्रेम का प्रकाश है जो अकसर हमारे ऊपर बना रहता है ; जो हमें हर बुराई से बचाता है
आमीन
प्रभु आपको अपने प्रकाश से परिपूर्ण करें
रैव्ह राजेश गिरधर

