हर एक व्यक्ति का सपना होता है कि वो शांति का जीवन व्यतित करे। आज सारा संसार ही शांति की खोज में लगा है। ज्ञान विज्ञान के क्षेत्रों में इतनी तरक्की होने के बावजूद भी मनुष्य अपने इस सपने को क्यों पूरा नहीं कर पा रहा है? कोई धन की प्राप्ति में शांति खोज रहा है,कोई ज्ञान में और बहुतेरों ने तो शांति की तलाश में सन्यास को अपना लिया। बीमारी का सही कारण जाने बिना इलाज किया जाए तो बीमारी कभी ठीक नहीं हो सकती। अशांति भी एक बीमारी है जिसका एकमात्र जवाब हमे बाइबिल से मिलता है। बाइबिल कहती है तुम्हारे अधर्म के कामों ने तुमको तुम्हारे परमेश्वर से अलग कर दिया है और तुम्हारे पापों ने परमेश्वर के मुख को तुम से छिपा दिया है अर्थात मानव जाति में अशांति का मूल कारण सच्चे और जीवित परमेश्वर से दूर होना है।
आमीन
प्रभु में होकर ही सच्ची शांति मिलती है
रैव्ह राजेश गिरधर

