ऐ हमारे पिता परमेश्वर हम तेरे बच्चे एक बार फिर इस पवित्र समय में तेरे पास आते हैं, तेरा धन्यवाद करते हैं। अब तक सम्भाले जाने के लिए। और इन वचनों के लिए जो आज तक अपने हमारे लिए दिये है। इस आनन्द के लिए हम तेरा धन्यवाद करते हैं। क्योंकि तू कहता है, जो कल्पनाएं तुम्हारे लिए करता हूं, वो तुम्हारे भले के लिए है। ऐ मेरे पिता परमेश्वर हम तेरा धन्यवाद करते हैं, परन्तु हम तो कमजोर है, मिट्टी ही है, हम घबरा जाते हैं। हमारी इन कमजोरीयों का समाधान कर। और अपने इस संसार को और हम सब को चंगाई दें। इस समय हर एक की सुधि लें,सब को अपनी आशीष देना उन के परिवारों को भी आशीष और बरक़त देना। सभी प्रार्थना करने वालों को भी अपनी आशीष और बरक़त देना। और उनकी इस प्रार्थना को अपने बेटे हमारे उध्दार करता यीशु मसीह के नाम से सुनना और कबूल करना।
आमीन आमीन आमीन
प्रभु आपको आशीष दे
प्रभु का दास:-रैव्ह राजेश गिरधर

