क्रिसमस हमारे लिए , सबसे महत्वपूर्ण पर्व है| यीशु के जन्म से बड़ा आनंद कोई और क्या हो सकता है? सारी दुनियां क्रिसमस के आनंद में डूबी हुई है| सवाल यह है , ये आनंद और ख़ुशी कितने दिनों तक बरकरार रहेगी| मसीह का जन्म कोई त्यौहार नहीं है , जो समय के साथ ख़त्म हो जाये| ये वो आनंद है , जो दुखों में भी कायम रहता है|* इस्राएली लाल समुन्दर पार करने के बाद , आनंद से नाचने और गाने लगे| तीन दिनों तक पीने का पानी नहीं मिलने से , फ़िर कुड़कुड़ाने लगे| जो आनंद था वो तीन दिनों तक भी कायम नहीं रहा| *अंग्रेज़ी में कहते हैं , क्रिसमस सीज़न| यीशु का जन्म कोई मौसम नहीं है , जो आये और गुज़र जाये| क्रिसमस के ख़त्म होते ही , सारे सन्देश डिलीट कर दिए जायेंगे|* यीशु के जन्म का सुसमाचार कभी पुराना नहीं होता|चाहे क्रिसमस ट्री रहे ना रहे ; पकवान ख़त्म हो जाएं ; चाहे कपड़े पुराने पड़ जाएं , लेकिन यीशु जैसा है , वैसा ही रहेगा| लूका 1:47 में मरियम कहती है –मेरी आत्मा परमेश्वर में आनंदित है|आत्मा में मगन रहो , सांसरिक सुख और दुःख तो आने जाने वाले हैं| आनंदित रहो , मैं फ़िर कहता हूं कि आनंदित रहो|
आमीन
प्रभु आप सबको आशीष दे
रैव्ह राजेश गिरधर

