हम मनुष्य अपने जीवन में अक्सर बहुत सी परीक्षाएं देते हैं हम किसी भी बात में धीरज रखना नहीं चाहते और चाहते हैं कि सब कुछ जल्दी से मिल जाए परंतु परमेश्वर अपने कार्य अपने समय पर पूरे करते हैं परमेश्वर के यहां हर मनुष्य के लिए अच्छा और बुरा समय नियुक्त किया गया है, इसलिए निश्चिंत रहे हैं
आज हमारे जीवन में तरह तरह की परीक्षा हो सकती हैं परंतु जब हम अपनी परीक्षा के दिनों में धीरज रखते हैं और परमेश्वर के साथ पवित्रता , सच्चाई और ईमानदारी के साथ चलते रहते हैं तो हमारा पिता हमारे धीरज और विश्वास को देखकर प्रसन्न होते हैं उन्हें खुशी मिलती है कि हम अपने बुरे दिनों में भी पिता से कितना प्रेम करते हैं हम इस बात का सबूत अपने परमेश्वर पिता को देते हैं हम जानते हैं कि अयूब की बहुत ही भयानक परीक्षा हुई, परंतु जो उसने खोया था उसे उसका दुगना दिया गया था
परंतु हमारा विश्वास पवित्र आत्मा के अनुग्रह से अटल और स्थिर रहता है परीक्षा का अधिकार परमेश्वर के हाथों में है क्योंकि इससे हमारा धीरज और विश्वास मजबूत होता है
आमीन
प्रभु में आपका विश्वास मजबूत हो
रैव्ह राजेश गिरधर

