बाईबल हमें सिखाती है कि यदि कोई मसीह में है तो वह नई सृष्टि है देखो सब बातें नई हो गई हैं ।यह वचन हमें इस ओर ध्यान देने को कहता है कि हम जब मसीह के साथ जुड जाते हैं तब हम नये व्यक्ति बन जाते हैं ।
हमारा पुराना जीवन हमारे अन्दर से निकल जाता है हम पवित्रात्मा के साये में जीना शुरू कर देते हैं हमारी जिन्दगी बदल जाती है वो सब काम जिन्हें करने में हम गर्व महसूस करते थे जो सांसारिक रीति रिवाजों के दायरे में आते हैं उनको हम छोडकर आगे बढ़ जाते हैं ।
बहुत से पुराने रिशते हमें गवाने पड जाते हैं ; बहुत से पुराने दोस्तो का साथ छूट जाता है हमारे लिये एक नया मार्ग खुल जाता है जो संसारिक नहीं पर आत्मिक होता है वो संसार जिस से हम अन्जान होते हैं जिसको हमने पहले नहीं जाना होता ? जिसे हमने पहले नहीं देखा व सुना होता ? ऐसी कठिन बातें जो हमने सपने में भी सोची नहीं होती हमारे साथ होने लगती हैं  ।
हमें सही गलत का मालूम हो जाता है । पाप और पुण्य समझ आ जाता है नया रास्ता हमें पुण्य करने व यीशु के साथ चलने को बोलता है और हम यीशु मसीह के पीछे चल पडते हैं पर कुछ लोग यह सब नहीं कर पाने के कारण वापस हो जाते हैं क्योंकि यह नया रास्ता उन्हें कठिन लगता है पर कुछ लोग आगे बढ़ जाते हैं क्योंकि बुलाए हुए तो बहुत है पर चुने हुए कम ही हैं अगर आप भी चुने हुओ में से हो तो पीछे मुडकर न देखो सिर्फ यीशु मसीह की ओर देखो चाहे कितने ही दुख आएं आगे बढते जाओ उसे हमारी परवाह है वही हमें सम्भालेगा
आमीन
प्रभु आपको आशीष दे
रैव्ह राजेश गिरधर 🙏📕🙏
Share.
Leave A Reply