बाईबल के द्वारा वचन हमें यह सिखाता है कि हम पाप में जन्मे हुए लोग हैं , हम इस धरती पर पैदा होते ही अपने साथ आदम का अनाज्ञाकारिता का पाप लेकर पैदा होते हैं जो आदम ने आज्ञा उलंधन किया उसका भुगतान पैदा होने के साथ ही मनुष्य के ऊपर आ जाता है इस से बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं है जब तक हम यीशु मसीह को स्वीकार नहीं कर लेते ।
यशा 43=27 के अनुसार:- प्रभु कहता है तेरा मूलपुरुष पापी हुआ और जो जो मेरे और तुम्हारे बीच बिचवय्ये हुए , वे मुझ से बलवा करते चले आए हैं 
बाईबल कहती है यीशु से पहले जितने बिचवय्ये हुए वो हमारे पापों से हमें क्षमा दिलाने में अस्मर्थ रहे क्योंकि पुराने नियम के अनुसार पापों की क्षमा के लिये पवित्र लहू की आवश्यकता होती है वो पवित्र कोई भी इस संसार में नहीं पाया गया तब ही परमेश्वर ने अपने एकलौते बेटे को हमारे लिये कुर्बान कर दिया ।
जिस कारण आज हम पर पापों का अधिकार नहीं आज हम जब बपतिस्मा लेकर प्रभु यीशु के साथ चलते हैं तब परमेश्वर हमारे पापों को नहीं देखता वो सिर्फ यीशु के लहू को ही हमारे आगे देखता है ।
यीशु के लहू के छीटें ही हमारे पापों को धो डालते हैं वही हमारे आगे रहता है तब हमारे ऊपर दण्ड की आज्ञा नहीं रहती हम पापों से बाहर आ जाते हैं हम शुद्ब हो जाते हैं यही सच्चाई है जिसे हमें जानने की आवश्यकता है ।
आमीन
प्रभु आपको और आपके परिवार को आशीष दे
रैव्ह राजेश गिरधर
Share.
Leave A Reply