येशु भोर को प्रार्थना करता था।
भोर की प्रार्थना क्यों इतनी जरुरी है?
भोर की प्रार्थना बहुत जरुरी है क्योकि आप शैतान से मिले इससे पहले आप परमेश्वर से मिले। आप जीवन की समस्या को मिले इससे पहले आप परमेश्वर से मिले। आप बहुत सारे लोगो से बाते करे इससे पहले आप परमेश्वर से बाते करे। आप और लोगो से संगती करने से पहले परमेश्वर से संगती करे। आप और किसीकी आवाज सुनने से पहले परमेश्वर की आवाज को सुने। आप aajtak या abp पर समाचार सुनने से पहले स्वर्ग से समाचार सुने। आप लोगो के सामने बैठने से पहले परमेश्वर के सामने बैठे। आप मनुष्य के सामने घुटने टेके इससे पहले परमेश्वर के सामने घुटने टेके। आप लोगो को आदर देने से पहले परमेश्वर को आदर दे। आप संगीत सुने इससे पहले आप परमेश्वर सामने गीत को गए। आप मनुष्य की उपस्थिति मे आये इससे पहले आप परमेश्वर की उपस्थिति मैं आये। आप किसी और के मेज मैं से भोजन खाए इससे पहले आप को परमेश्वर के मेज मैं से भोजन करना है। आप अपने शरीर को खिलाये इससे पहले आपको अपने आत्मा को खिलाना है। आप किसी भी नाम को पुकारे इससे पहले येशु के नाम को पुकारना है। आप अपने आप को पानी से साफ़ करे इससे पहले अपने आप को येशु के लहू से साफ़ करना है। आप अपने आप को आईने मैं देखे इससे पहले आप को येशु मसीह को देखना है
आमीन
*प्रभु आप सबको आशिष करे*
रैव्ह राजेश गिरधर

