पहाड़ों के पास, आप जो कुछ पुकारते हैं, उसकी प्रतिध्वनि ही वापस लौट कर आती है| अगर आप अच्छा कहते हैं, तो अच्छा शब्द ही आपके कानों तक लौट कर आता है| धार्मिक काम भी, प्रतिध्वनि की तरह हैं| अगर आप क्षमा करते हैं, तो आपको भी क्षमा किया जायेगा| अगर आप दूसरों के साथ भलाई करते हैं, तो आपके साथ भी भला किया जायेगा| अगर आप दूसरों को आशीष देते हैं, तो आपके हिस्से में आशीष ही आएंगी| अगर आपने किसी के साथ अच्छा किया, और उसने पलट कर आपके साथ बुरा किया| इस बारे सोचना हमारा काम नही। अच्छे कामों का प्रतिफल, परमेश्वर की ओर से मिलता है| मत्ती 10:42 में लिखा है –जो कोई इन छोटों में से एक को चेला जानकर, केवल एक कटोरा ठंडा पानी पिलाये, मैं तुमसे सच कहता हूं, वह किसी रीति से अपना प्रतिफल ना खोएगा| हक़ीकत में ख़ुदा वो पहाड़ है, जहाँ से आपकी भलाई, प्रतिध्वनि की तरह लौट कर आएगी|
आमीन
प्रभु हर असम्भव को सम्भव करने वाला है
रैव्ह. राजेश गिरधर

