यीशु की राह पर चलना
नहीं आसान होता है
चलता वही है इस पर
जो दिल में ठान लेता है
अनेकों राह है यहां
नहीं कोई मंजिल जिनकी
पकड लो राह यीशु की
मंजिल स्वंय मिल जाती है
हम सब राही इस राह के
न कोई आगे,न कोई पीछे
हमे तो बस, दिखता है यीशु
जो पुत्र हैं परमेश्वर का
यहां दोस्त हैं सब
न दुश्मन कोई किसी का
विश्वास है दिल में सब के
कि यीशु साथ देता है
लगें जहां डूबने
वो किनारा पास देता है
राह है मुश्किल, नहीं आसान
पर जब भी पुकांरे
वो हमसफ़र बन कर
हमेशा पास होता है
हमेशा पास होता है
हमेशा पास होता है
रैव्ह राजेश गिरधर

