समस्याओं और परेशानियों में ही, सब्र (धीरज ) (धैर्य )पैदा होता है| आप कितने धैर्यवान हैं, यह समस्याओं के दौरान ही पता चलता| जब समस्याओं के तूफ़ानों से आप घिर जाते हैं तब ही आपको पता चलेगा,कि आपमे सब्र करने और सहने की ताक़त है की नहीं| याकूब  1:3 में लिखा है —इसको पूरे आनंद की बात समझो, यह जान कर कि, तुम्हारे ईमान के परखे जाने से, धीरज पैदा होता है| ख़ुदा के वायदों पर ईमान रखना है, मगर वायदों के पूरा होने तक, सब्र रखना उससे भी ज़्यादा ज़रूरी है| परेशानियों के तूफानों में, सब्र आपके ईमान का लंगर है| जैसे सुबह अपने समय पर होती है, ठीक वैसे ही, ख़ुदा के वायदे अपने समय पर पूरे होते हैं| अपना ध्यान समय पर नहीं, वायदों के पूरा होने पर लगाए रखिये|
आमीन
प्रभु अपने वायदों का पक्का है
रैव्ह. राजेश गिरधर..
Share.
Leave A Reply